फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In Ghazipur, 148 husbands accused of harassment in 103 days, case filed

Ghazipur News: गाजीपुर में 103 दिन में 148 पतियों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, केस दाखिल

Fri, 13 Dec 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
In Ghazipur, 148 husbands accused of harassment in 103 days, case filed
हैदरगढ़ (बाराबंकी) । दसवीं के छात्र को फर्जी बोर्ड का प्रमाण पत्र जारी करने वाले विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्ध जांच अधिकारी जीजीआईसी प्रधानाचार्य की तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पीड़ित छात्र की शिकायत पर जांच में सही मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने मामले में एफआईआर कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

थाना सुबेहा के गांव भटगवां निवासी सद्दीक के पुत्र नसीम ने 21 सितंबर 24 को मुख्यमंत्री से ऑनलाइन शिकायत की। जिसमें बताया वर्ष 2015 में पलिया के निजी विद्यालय में कक्षा नौ में रेगुलर यूपी बोर्ड से पंजीकरण कराया था। वर्ष 2017 में विद्यालय से हाईस्कूल की परीक्षा पास की। स्कूल प्रबंधन द्वारा काफी दिनों तक मार्कशीट नहीं दी गई। बाद में बिना मान्यता प्राप्त निष्प्रयोज्य प्रमाणपत्र दे दिया और बताया बोर्ड की गलती से मार्कशीट बदल गई है। सही मार्कशीट जल्द दिला दी जाएगी। लगातार विद्यालय का चक्कर काटने के बाद भी मार्कशीट व प्रमाणपत्र नहीं मिले। तीन सितंबर को विद्यालय की मान्यता कक्षा आठ तक होने की जानकारी मिलने पर फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर नोडल व जीजीआईसी प्रधानाचार्य पूनम कनौजिया ने मामले की जांच की। जांच में प्रमाणपत्र निर्गत करने वाली संस्था भारतीय विद्यालय शिक्षा संस्थान नाम के किसी बोर्ड को यूपी बोर्ड के समकक्ष परीक्षा कराने के लिए मान्यता नहीं की बात सामने आई। 20 नवंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने एसपी को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा और जांच अधिकारी ने थाना सुबेहा में तहरीर दी है। इस संबंध में विद्यालय प्रबंधक से वार्ता का प्रयास करने पर फोन बंद मिला। जांच रिपोर्ट व जांच के आधार के बारे में जानकारी मांगी है। सभी तथ्य सामने आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed