फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   If you want to fight against Corona, distance has to be made

कोरोना से लड़ना है तो दूरी बनानी ही होगी

Thu, 16 Apr 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
If you want to fight against Corona, distance has to be made
लाकडाउन के दूसरे दिन दिलदारनगर बाजार में हाट स्पाट के जमा मस्जिद रोड पर तैनात पुलिस बल। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। लॉकडाउन के दूसरे दौर चरण बृहस्पतिवार को भी जिलेभर के कसबों तथा गांवों में सन्नाटा पसरा रहा। छूट के समय बाजारों में भीड़ बढ़ जा रही है, जिसे रोकने के उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं। गांवों में भी चबूतरों और गलियों में लोग निकल कर मजमा लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है तथा बेवजह बाहर निकलने वालों को सबक सिखा रही है। कई जगहों पर लोगों के कान पकड़ कर उठक बैठक भी कराई। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी तथा पुलिसकर्मी ज्यादातर सड़क पर भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रही है। जबकि गांवों में लोग मजमा लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह छह से नौ बजे के बीच शहर के बाजारों में थोड़ी चहल-पहल दिखी, लेकिन कुछ ही देर बाद सन्नाटा पसर गया। बाजारों में अधिक देर तक लोगों को नहीं रहने दिया जा रहा है। सुबह, शाम मिली छूट में लोग आवश्यक खरीददारी के लिए बाहर आए। सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। अस्पताल, बैंक, दवा सहित आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अलावा सभी दुकानें बंद रहीं। गाड़ियों पर घूम रहे अधिकारी माइक पर लोगों को घर में रहने की हिदायत देते हुए घूम रहे हैं। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, पुलिस सड़क पर बेवजह घूमने वालों से सख्ती से पेश आ रही है। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार, सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा और इसका उल्लंघन करने वालों को पुलिस जगह-जगह सबक भी सिखाती रही। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार, बाजार में सब्जी, राशन और दवा की छिटपुट दुकानें शाम के समय खुली देखी गईं। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा मनिहारी, हंसराजपुर, नसीरपुर, ऊसरगांव, मलिकपुरा, सिखड़ी बाजार में घूमकर लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने का आग्रह लाउडस्पीकर के माध्यम से करते रहे। देवकली संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सभी गांवों, जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा। कभी कभी शाम के समय लोग घरों के बाहर एकजुट होकर समूहों में बातचीत कर रहे हैं जिससे लॉकडाउन को धक्का लग जा रहा है। इसी प्रकार, जिले के जमानियां, भांवरकोल, नंदगंज, करंडा, सेवराई, बहरियाबाद, औड़िहार, सैदपुर, कासिमाबाद, खानपुर, बिरनो, दुल्लहपुर, जंगीपुर आदि क्षेत्रों में भी यही स्थिति दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed