फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   History-sheeter carrying a reward of Rs 25,000 arrested in encounter

Ghazipur News: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter carrying a reward of Rs 25,000 arrested in encounter
सैदपुर। स्वाट व सैदपुर पुलिस टीम ने मंगलवार की रात हत्या के प्रयास में वांछित व 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर गुलशन को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दाएं पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। तलाशी लेने पर एक तमंचा, दो खोखा और एक बाइक बरामद हुई। सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि स्वाट प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की बाइक से सैदपुर बहरियाबाद रोड पर आता दिखाई पड़ा। टीम ने जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह तमंचे से फायरिंग करते हुए बहरियाबाद की तरफ भागने लगा। स्वाट टीम ने बाइक सवार बदमाश का पीछा करते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सैदपुर प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा ने बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। जोगीवीर पुलिया के पास खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नियत से तमंचे से दो राउंड फायर किया। पुलिस टीम की ओर से हुई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी सैदपुर में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार बदमाश गुलशन हत्या के प्रयास में वांछित है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है और हिस्ट्रीशीटर है। तलाशी लेने पर एक तमंचा, दो खोखा और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद हुई। वांछित के खिलाफ भुड़कुड़ा में गैंगस्टर, सैदपुर में आर्म्स एक्ट और नंदगंज थाने में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed