फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Himanshu in high school and Aakanksha district in Inter topped the list of superiority

हाईस्कूल में हिमांशु और इंटर में आकांक्षा जिले की श्रेष्ठता सूची में अव्वल

Sat, 27 Jun 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Himanshu in high school and Aakanksha district in Inter topped the list of superiority
हाईस्कूल के टापर हिमाशु यादव को मिठाई खिलाती मां रानी देवी व परिवार के सदस्य। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के नतीजे शनिवार को दिन में घोषित कर दिए गए। इस परीक्षा में हाईस्कूल में 76.56 एवं इंटर में 56.43 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। हाईस्कूल में 92148 में 59243 एवं इंटर में 84678 में 41472 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। खास बात यह है कि अव्वल आए अधिकतर छात्र ग्रामीण इलाके के हैं। इस बार नगरीय क्षेत्र के नामचिन विद्यालयों का रिजल्ट बेहतर न होने से स्कूल के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक भी निराश हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल में बीएसवीपीयूएमवी स्कूल के हाईस्कूल के छात्र हिमांशु यादव ने 92.33 फीसदी तथा इंटर में पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज की आकांक्षा यादव ने 91.40 प्रतिशत अंक पाकर जिले की श्रेष्ठता सूची में अव्वल आने का गौरव प्राप्त किया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में जिले में हाईस्कूल में 92148 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 77383 ने परीक्षा दी। इसमें 76.56 प्रतिशत यानी 59243 को सफलता मिली। इसी तरह इंटरमीडिएट में पंजीकृत 84678 में 73499 परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें 56.43 फीसदी यानी 41472 उत्तीर्ण हुए। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में बीएसवीपीयूएमवी स्कूल के छात्र हिमांशु यादव ने 92.33 फीसदी अंक पाकर जिले में अव्वल आने का श्रेय प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा आदर्श इंटर कालेज सियांवा के अनीश यादव 91.17, एमएएच इंटर कालेज के शिवम यादव 91, आदर्श वीरा इंटर कालेज के शुभम शिवा एवं गहमर इंटर कालेज की ज्योति यादव 90.33, स्वामी आत्मानंद इंटर कालेज के रवि सिंह 90, जनता हाईस्कूल के अखिल कुशवाहा 89.67, ज्योति ज्ञानोदय यूएमवी के आशीष यादव 89.33, बीएसवीपीयूएमवी स्कूल के रितेश यादव 89.17, फौजदार केदार इंटर कालेज के आकाश बिंद 89.17, पंडित मदन मोहन इंटर कालेज के अभिषेक कुशवाहा 89, एमएएच इंटर कालेज के अनुज मौर्य, एसबीएसडीबी इंटर कालेज के अजय चौहान, सीपीआईयूएमवी के अभिषेक प्रजापति तथा बाबा एमडी प्रभावती उच्चर माध्यमिक विद्यालय की अनु मौर्य ने 88.83 एवं 88.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसी तरह इंटर में पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज की आकांक्षा यादव 91.40, केवाईआईसीएम की मनीषा चौरसिया ने 89.60, इसी विद्यालय की खुश्बू यादव ने 89.40, पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज की काजल राय ने 89.20, केवाईआईसीएम की अंशिका यादव ने 87.60, इसी विद्यालय की नीलम कश्यप ने 87.20, आंचल यादव 86.80, एसडीएचएमआईसी की संध्या गुप्ता ने 86.80, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की अंजली यादव ने 86.60, केवाईआईसीएम की अंशिका यादव ने 86.40 तथा लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की आकांक्षा यादव ने 86.20 फीसदी अंक पाकर मेधा का परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed