फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Heroin worth one crore recovered, three smugglers arrested in ghazipur

Ghazipur: एक करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक फरार, दो लाख नकदी बरामद

Fri, 28 Oct 2022 08:28 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2022 08:28 PM IST
सार

गाजीपुर के सुखदेवपुर चौराहे के पास से पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह एक करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक तस्कर भागने में सफल रहा।

विज्ञापन
Heroin worth one crore recovered, three smugglers arrested in ghazipur
हेरोइन तस्करों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे।संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के सुखदेवपुर चौराहे के पास से पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह एक करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक तस्कर भागने में सफल रहा। तस्करों के पास से एक किलो 50 ग्राम हेरोइन, दो लाख सात हजार नकदी और एक बाइक बरामद की गई।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने रोहन पी बोत्रे ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि कोतवाल तेज बहादुर सिंह एवं एसओजी प्रभारी रामाश्रय राय पुलिस टीम के साथ जमानिया मोड़ पर भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति झारखंड से बस द्वारा हेरोइन लेकर गाजीपुर आया है, जो तीन व्यक्तियों को सुखदेवपुर चौराहे पर सुहवल की ओर से पैदल बेचने के लिए आ रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर सक्रिय हुई टीम सुखदेवपुर चौराहा पहुंची और घेराबंदी करके तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक तस्कर फरार हो गया। तीनों ने अपना नाम झारखंड प्रांत के चतरा जिला स्थित गिधौर थाना के गिधौर निवासी प्रमोद कुमार दागी, बक्सर जनपद के इटाढ़ी थाना के भेलूपुर निवासी मंटू चौहान और हरिशंकर मिश्र बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed