मुख्तार को यूपी लाने के लिए 11 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाजीपुर पुलिस की टीम पंजाब रवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ विधायक मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश लाने के लिए उच्चतम न्यायालय में सुनवाई 11 जनवरी को होगी। इस दौरान मुख्तार और पंजाब सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस का तमिला कराने गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात दो उपनिरीक्षकों को चंडीगढ़ एवं पंजाब की रोपण जेल भेजा गया है।
मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी लाने की काफी दिनों से तैयारी चल रही है। मुख्तार से जुड़े कई मामले यूपी में चल रहे हैं। इसे लेकर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार ने वाद दाखिल किया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में 11 जनवरी को सुनवाई की तिथि तय की है।
सुप्रीम कोर्ट में जेल अधीक्षक, मुख्तार अंसारी एवं पंजाब सरकार को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस तामील कराया जाना है। इसके लिए मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक श्रीराम यादव और अजय यादव शनिवार की सुबह पंजाब के रोपड़ एवं चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।
अजय यादव चंडीगढ़ में सचिव को नोटिस तामील कराएंगे। श्रीराम यादव रोपण जेल पहुंचकर जेल अधीक्षक एवं मुख्तार अंसारी को नोटिस रिसीव कराएंगे।
एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्तार अंसारी को प्रदेश में लाने के लिए उच्चतम न्यायालय में 11 जनवरी को सुनवाई होनी है। इसमें नोटिस तामिला के लिए दो उप निरीक्षकों को चंडीगढ़ और पंजाब के रोपण जेल भेजा गया है।
गैगेस्टर कोर्ट में मुख्तार की 22 जनवरी को पेशी
आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र में सड़क के ठेके को लेकर हुई मजदूर की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्तार व उसके साथियों पर गैंगस्टर में मुकदमा किया है। गैंगस्टर कोर्ट से मुख्तार को पेशी के लिए बार-बार तारीख पड़ रही है, लेकिन पंजाब के रोपड़ जेल में बंद मुख्तार पेशी पर आ नहीं रहा है। नई तारीख 22 जनवरी को है, लेकिन इस तारीख पर भी उसकी पेशी की संभावना कम ही है। गाजीपुर जिले से पुलिस की टीम मुख्तार को लेने के लिए रवाना हो चुकी है।
दो दिन पहले गैंगवार में कुंटू सिंह गिरोह द्वारा मारा गया अजीत सिंह मुख्तार का खास बताया जा रहा है। इस हत्याकांड के बाद गैंगवार के शुरूआत होने की आशंका जताई जा रही है, जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार कुंटू व मुख्तार अंसारी पर भी लगाम कसने की रणनीति पर काम कर रही है। मुख्तार अंसारी पर तरवां थाने में एक सड़क ठेके के विवाद में अत्याधुनिक असलहों से फायरिंग के मामले में गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है।