फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   He beat the policemen with a belt, called them thief-thief and threw them down by pushing them with his feet

Ghazipur News: चोर-चोर कह सिपाहियों को बेल्ट से पीटा था, पैर से धक्का देकर नीचे फेंका था

Wed, 25 Sep 2024 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
He beat the policemen with a belt, called them thief-thief and threw them down by pushing them with his feet
गाजीपुर। आरपीएफ के दो सिपाहियों की हत्या का मुख्य आरोपी मो. जाहिद उर्फ सोनू (26) सोमवार की रात पुलिस की मुठभेड़ में ढेर हो गया। मो. जाहिद यूपी से शराब ले जाकर बिहार में तस्करी करता था। उसने गैंग बना रखा था। घटना वाली रात उसने अपने साथियों के साथ मिलकर आरपीएफ के दोनों सिपाहियों की चोर-चोर कहते हुए बेल्ट से पिटाई कर दी थी, फिर उनके कपड़े उतरवा लिए थे। इसके बाद चलती ट्रेन से पैर से धक्का देकर नीचे फेंक दिया था, जिसमें दोनों सिपाहियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


19 अगस्त 2024 को घटना वाली रात शराब तस्कर अलग-अलग ग्रुप में बाडमेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15621) ट्रेन में चढ़े थे। इनमें मो. जाहिद भी था, जो घटना वाले दिन शराब लेने के लिए अलीनगर मुगलसराय चंदौली गया था, जहां से वह तस्करी के लिए ठेके से शराब लेता था। शराब लेने के बाद वह अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचा। ट्रेन चलने के कुछ समय बाद गैंग ने चेन पुलिंग कर दी। इस पर आरपीएफ के आरक्षी जावेद खान और प्रमोद कुमार मौके पर पहुंच गए और चेन पुलिंग एवं शराब तस्करी का विरोध करने लगे। गिरफ्तारी के डर से गैंग के बदमाशों ने चोर-चोर करते हुए दोनों आरक्षियों की बेल्ट से पिटाई कर दी, उनके कपड़े उतरवा लिए और फिर चलती ट्रेन से उनको बाहर फेंक दिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि मो. जाहिद 50 हजार का इनामी बदमाश भी था। मो. जाहिद की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन


माता-पिता भी जाहिद की करतूतों से रहते थे

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मो. जाहिद उर्फ सोनू (26) ने प्रेम विवाह किया था। करीब सात वर्ष से वह अपने परिवार के साथ अलग रहने लगा था, उसके बच्चे भी हैं। पिता हृदय रोगी हैं तो मां गृहिणी हैं। आठवीं पास जाहिद के माता-पिता उसकी करतूतों से दुखी रहते थे।तीन भाई और तीन बहनों में छोटा मो. जाहिद कई साल से शराब की तस्करी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के कुछ कर्मचारियों से भी थी साठगांठ

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मो. जाहिद चुनिंदा ट्रेनों से झोले और बैग में शराब भरकर यूपी से बिहार ले जाता था। उसने रेलवे के कुछ कर्मचारियों से साठगांठ कर रखी थी। कुछ सुरक्षा कर्मी, टीईटी से लेकर पैंट्रीकार में रहने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं, जो जांच में सामने आ रहे हैं। आरोपी लोकेशन लेने के बाद उन ट्रेनों में ही ज्यादा जाते हैं, जो मुगलसराय से सीधे पटना जाती हैं। एक तस्कर अपने पास अधिकतम नौ-दस लीटर शराब रखते थे।

गैंग के कुछ और सक्रिय बदमाश हैं, जो ट्रेन के माध्यम से शराब तस्करी कर रहे हैं। इन पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही इन पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. ईरज राजा, एसपी।




मामा का आरोप - मुस्लिम होने के नाते पुलिस ने मार दिया

गाजीपुर। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मो. जाहिद के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। उसके मामा और ग्राम प्रधान असगर अली ने कहा कि मो. जाहिद बदमाश नहीं था, वो आलू, प्याज और सब्जी बेचता था। आरोप है कि मुस्लिम होने के कारण उसे मार दिया गया। इसके खिलाफ हम बिहार में शिकायत करेंगे। मामा ने आरोप लगाया कि यूपी पुलिस एक सप्ताह पहले घर गई थी। दो दिन पहले उसे फुलवरिया शरीफ चितकुरा बाजार से रात आठ बजे उठा ले गई थी। फिर पैर और सीने में गोली मारकर मुठभेड़ बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed