फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government posts are being abolished instead of recruitment

भर्ती के बजाए सरकारी पदों को किया जा रहा खत्म

Mon, 27 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Government posts are being abolished instead of recruitment
भाकपा माले किसान मजदूर संदेश यात्रा सोमवार को जमानिया विधानसभा क्षेत्र के सरैला गांव से निकली। यात्रा जबुरना, देवैथा, देवल, मिश्रवलिया, बकसड़ा तक गई। इस दौरान सभा में अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव रामप्रवेश कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने सात वर्ष के कार्यकाल में देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है। सरकारी पदों पर भर्ती के बजाए सरकारी पदों को खत्म किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिर्फ उत्तर प्रदेश में 25 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं लेकिन भर्तियां नहीं है। युवा डिग्री लेकर घूम रहे हैं। बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी है। शिक्षा से लेकर नौकरी तक आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। गांव से लेकर शहर तक काम नहीं रह गया है। सूदखोरों के भय से गरीब पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने किसानों, मजदूरों के सभी तरह के कर्ज माफ करने की मांग की। सभा में मुराली वनवासी, बेचू वनवासी, पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम, बृजेश कुमार, रमाशंकर राजभर, श्रवण कुमार, योगेंद्र भारती ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed