{"_id":"6a77855dd34e48838b0ca678","slug":"goods-vehicles-bound-for-varanasi-will-be-diverted-from-godhana-crossing-towards-the-highway-ghazipur-news-c-189-1-svns1010-152682-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: वाराणसी जाने वाले मालवाहक वाहन गोधना चौराहे से हाईवे की ओर होंगे डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: वाराणसी जाने वाले मालवाहक वाहन गोधना चौराहे से हाईवे की ओर होंगे डायवर्ट
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार और कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि यातायात व्यवस्था शनिवार की रात आठ बजे से 11 अगस्त की सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान भारी, मालवाहक और अन्य वाहनों के लिए कई मार्गों में बदलाव किया गया है।
चंदौली से मुगलसराय होते हुए वाराणसी जाने वाले सभी भारी एवं मालवाहक वाहनों को गोधना चौराहे से हाईवे की ओर डायवर्ट कर वाराणसी भेजा जाएगा। बबुरी की ओर से आने वाले वाहनों को गोधना चौराहे से अखरी बाईपास की तरफ भेजा जाएगा। गंजी प्रसाद तिराहे की ओर से आने वाले वाहनों को भी गोधना चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
पड़ाव से वाराणसी की ओर जाने वाले भारी और मालवाहक वाहनों को रामनगर की तरफ डायवर्ट कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेजा जाएगा। चंदौली से जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ की ओर जाने वाले कार, मालवाहक और छोटे वाहनों को पंचफेड़वा रिंग रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट
इन मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रभावित
- कटरिया तिराहे से रामनगर-पड़ाव की ओर जाने वाले ट्रक और मालवाहक वाहनों को रोका जाएगा। वहीं रामनगर से पड़ाव की ओर आने वाले ऐसे वाहन जिन्हें मुगलसराय जाना है, उन्हें शाहूपुरी तिराहे से एफसीआई तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- हाईवे से लंका मैदान तिराहा, रामनगर होते हुए पड़ाव जाने वाले वाहनों को लंका मैदान पर ही रोक दिया जाएगा। कटरिया और रामनगर की तरफ से पड़ाव एवं मुगलसराय जाने वाले वाहनों को पीएसी तिराहे से कटरिया होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर भेजा जाएगा।
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की तरफ से पड़ाव जाने वाले वाहनों को एफसीआई गोदाम से साहूपुरी रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।