फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur got a new National Highway of 875 crores on the proposal of Manoj Sinha

मनोज सिन्हा के प्रस्ताव पर गाजीपुर को मिला 875 करोड़ का नया नेशनल हाईवे

Tue, 14 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur got a new National Highway of 875 crores on the proposal of Manoj Sinha
गाजीपुर। गाजीपुर लोकसभा से 2014 में सांसद एवं वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उपराज्पाल मनोज सिन्हा द्वारा जनपद के मरदह से सैदपुर वाया जलालाबाद मोड़ तक नेशनल हाईवे के निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था। इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग, जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी को 15 दिसंबर 2015 को एक पत्र लिखा गया। जिसके जवाब में 23 मार्च 2016 को नितिन गडकरी द्वारा एक पत्र जारी कर उनके प्रस्ताव पर मंत्रालय द्वारा विचार करने का निर्णय की सूचना दी गई, लेकिन आज जनपदवासियों की बाछें खिल उठी जब नितिन गडकरी ने खुद अपने ट्वीटर अकाउंट से उक्त प्रस्ताव के उनके मंत्रालय द्वारा पास हो जाने की सूचना दी गई। दो दिन पूर्व 12 दिसंबर को अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि मनोज सिन्हा के इस प्रस्ताव पर सैदपुर मरदह नेशनल हाईवे 124 डी को निर्माण की मंजूरी दे दी गई है। 875 करोड़ के बजट में बनने वाले इस नए टू-लेन नेशनल हाईवे का नंबर भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed