फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur clinched the trophies in the Under-14 and Under-17 categories.

Ghazipur News: अंडर-14 और 17 में गाजीपुर ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

Thu, 20 Aug 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur clinched the trophies in the Under-14 and Under-17 categories.
रेवतीपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में मंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गेंद पर कब्जे की कोशिश
रेवतीपुर। माध्यमिक विद्यालयों के बालक एवं बालिकाओं की मंडल स्तरीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को स्थानीय ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित की गई। बालक वर्ग में अंडर-14 में पहला लीग मैच जौनपुर और गाजीपुर के बीच हुआ। इसमें गाजीपुर ने जौनपुर को 5-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरी टीम के नहीं पहुंचने के कारण वाराणसी को वॉक ओवर दिया गया। फाइनल में गाजीपुर ने वाराणसी को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अंडर-17 का लीग मुकाबला वाराणसी और गाजीपुर के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक मैच का निर्णय न होने पर टाईब्रेकर में गाजीपुर ने वाराणसी को 5-4 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई। दूसरे लीग में चंदौली ने जौनपुर को 2-0 से हराया। फाइनल में गाजीपुर ने चंदौली को 3-0 से हराकर खिताब जीता। अंडर-19 में प्रतिद्वंद्वी टीम के नहीं आने से गाजीपुर को वॉक ओवर मिला। दूसरे मैच में वाराणसी ने चंदौली को 2-0 से हराया। फाइनल में वाराणसी ने गाजीपुर को टाईब्रेकर में 5-3 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। बालिका वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों वर्गों में केवल वाराणसी की टीम पहुंची। इसलिए वाराणसी की टीमों को वॉक ओवर देकर सीधे अगले चक्र में प्रवेश दिया गया। मैचों में रेफरी की भूमिका मेहरुद्दीन, जन्मेजय चौरसिया और धुरंधर यादव ने निभाई। कमेंट्री शाहजहां खान ने की। इस अवसर पर क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह, प्रधानाचार्य संतोष राय, कृपाशंकर सिंह, रमेश मिश्रा, मुकेश सिंह, मारकंडेय यादव, इब्राहिम, संजीव यादव, लक्ष्मण सिंह, रीना पांडेय, चेतना सिंह, लालबहादुर यादव, संजय राय, विक्की राय, हिमांशु सिंह, मनोज कुमार, अखंड प्रताप राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed