फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ganga Flood prevention work going on

गंगा तट पर हो रहा बाढ़ निरोधक कार्य

Sun, 27 Sep 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 27 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ganga Flood prevention work going on
पौराणिक दृष्टि से ख्यातिलब्ध चक्काबांध गांव स्थित गंगा  तटों का पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह की पहल से विकास होगा। अधिशासी अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि अनुरक्षण के कार्य के तहत 75 लाख की लागत से बाढ़
विज्ञापन


निरोधक कार्य चक्काबांध में किये जा रहे हैं। इसमें दो जगहों पर लगभग 75 मीटर लंबा बोल्डर स्टैपिंग का कार्य किया जा रहा है। इस बोल्डर स्टैपिंग का कार्य कराने के बाद मंदिर एवं गांव सुरक्षित हो जाएंगे और ग्रामीणों को बैठने के लिए
विज्ञापन


पर्याप्त जगह मिल जाएगी। जगह जगह पर पुराने एवं जर्जर हो चुके घाटों का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा।
उन्होंने  बताया कि घाट, सीढ़ी, मंदिर तक जाने के लिए सड़क, तालाब का सुंदरीकरण कराने की  योजना है। चौधरी चरण

सिंह पंप कैनाल से गंगा का पानी सीधे न टकराये इसके लिए चार डैम्पनर का निर्माण किया जाना है जिसके लिए 12 करोड़ 10 लाख रुपये का प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा गया है। इस परियोजना में दो अप स्ट्रीम तथा दो डाउन स्ट्रीम में
विज्ञापन
विज्ञापन


लांचिंग के साथ डैम्पनर बनाए जाने हैं। इसके बनने के बाद पंप कैनाल सहित ग्रामीणों को कटान से बहुत हद तक मुक्ति मिल जाएगी। पंप कैनाल से कुछ दूरी पर अस्थाई गेस्ट हाउस का निर्माण भी किया जाएगा। गौरतलब है कि इन कार्यों


को पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से कराया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भागीरथ जब शिव की जटा से गंगा को लेकर चले तो चक्काबांध में आकर उनके रथ का पहिया धंस गया था। जिस पर इस स्थान का नाम चक्काबांध

पड़ा। इस स्थान का विशेष महत्व है। इसी स्थान से गंगा उत्तरायण हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed