फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Footsteps echoed in the passing out parade, 690 constables ready for service

Ghazipur News: दीक्षांत परेड में गूंजे कदमताल, 690 आरक्षी सेवा को तैयार

Sun, 26 Apr 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Footsteps echoed in the passing out parade, 690 constables ready for service
पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में परेड करते रिक्रूट आरक्षी। स्रोत- पुलिस विभाग
गाजीपुर। रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर रविवार सुबह अनुशासन, ऊर्जा और गर्व का अद्भुत संगम देखने को मिला। रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह में नौ माह की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर 24 टोलियों में 690 रिक्रूट आरक्षियों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि व वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने परेड की सलामी ली, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे परेड की शुरुआत हुई। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के आगमन के बाद मुख्य अतिथि ने सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया। कदमताल, एकरूपता और जोश से भरे प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन लाइव प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त रहने का संदेश दिया। रिक्रूट्स ने इसे ध्यानपूर्वक सुना। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि कठिन शारीरिक व मानसिक प्रशिक्षण के बाद ये जवान अब सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को पुलिस सेवा की आधारशिला बताया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को सम्मानित किया गया। चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी ने सर्वांग सर्वोत्तम का खिताब हासिल किया और परेड कमांडर प्रथम भी रहे। अनूप चौहान और संदीप दूबे क्रमशः द्वितीय व तृतीय परेड कमांडर बने। इनडोर में प्रशांत सिंह और आउटडोर में अविनाश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने दिलाई शपथ
अंत में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सभी रिक्रूट्स को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के बाद टोलियों ने गर्व के साथ प्रस्थान किया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, रिक्रूट्स के परिजनों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

जिले को मिले 1008 आरक्षी
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि रविवार को पासिंग आउट परेड की औपचारिकता पूरी होने के बाद जिले को करीब 1008 नए पुलिसकर्मी मिलें है। इनमें 240 महिला आरक्षी है। बताया कि जिले में 690 पुलिस के रंगरुट जिले में प्रशिक्षित हो कर सेवा के लिए तैयार हुए हैं। इनकी तैनाती जिले में होगी, जबकि 318 पुलिस कर्मी दूसरे जनपदों से प्रशिक्षित होकर जिले में आ रहे हैं। इनके आने के बाद जिले के सभी 27 थानों को औसतन करीब 37 नए रंगरूट मिलेंगे। उन्होंने बताया कि इससे जिले की पुलिसिंग दुरुस्त होगी और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण होगा।
ये रहे अव्वल
चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी: सर्वांग सर्वोत्तम, परेड कमांडर प्रथम
अनूप चौहान: परेड कमांडर द्वितीय
संदीप दूबे: परेड कमांडर तृतीय
प्रशांत सिंह: इनडोर में प्रथम
अविनाश कुमार: आउटडोर में प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed