फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fog stopped the speed, trains late, buses also stopped

Ghazipur News: कोहरे ने थामी रफ्तार, ट्रेनें लेट, बसें रुकी

Tue, 03 Jan 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed, trains late, buses also stopped
गाजीपुर। कोहरे के कहर से जहां आम जन जीवन प्रभावित है वहीं इसका असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। मौसम की बेरुखी से ट्रेनें जहां घंटों विलंब से चल रही हैं वहीं रात को बसों का संचालन कम किया जा रहा है। दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर निगम के निर्देश पर स्थानीय डिपो की बसों में जरूरी व्यवस्थाओं को निरंतर दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

राज्य सड़क परिवहन निगम के निर्देश पर अधिकारियों की तरफ से बसों की प्राय: जांच की जा रही है। इस दौरान बसों में शीशा, हेड लाइट, बैक लाइट, रिफ्लेक्टर, इंडिकेटर, वाइपर एवं सीट आदि के साथ ही रिफ्लेक्टर टेप आदि की व्यवस्था देखी जा रही है। कमी पाए जाने पर उसे ठीक कराने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में स्थानीय डिपो के संचालन प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि डिपो की बसों में सभी जरूरी व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई है। किसी तरह की कमी मिलने पर उसे दूर कराने के बाद ही बस संचालित की जा रही है। बताया कि कड़ाके की ठंड की वजह से यात्रियों के अभाव में डिपो की आय में कमी आई है। बीते कई दिनों से रोजाना करीब तीन लाख का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री उपलब्ध होने पर चलेगी बसें
गाजीपुर। रोडवेज के स्थानीय डिपो की ओर से माघ मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दस बसें चलाई जाएगी। निर्धारित स्नान पर्वों पर यात्रियों की उपलब्धता होने पर यहां से प्रयागराज के लिए इनका संचालन किया जाएगा। संचालन प्रभारी ने बताया कि छह जनवरी को पौष पूर्णिमा, 14 को मकर संक्रांति, 21 को मौनी अमावस्या, 26 को बसंत पंचमी, पांच फरवरी को माघी पूर्णिमा तथा 18 को महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को स्नान के लिए बस संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed