फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   First citizen's election today, administration tightens its back

पहले नागरिक का चुनाव आज, प्रशासन ने कसी कमर

Fri, 02 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
First citizen's election today, administration tightens its back
गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना करा कर नतीजा घोषित कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन शुक्रवार को देर शाम तक मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। जबकि पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रणनीति बनाता रहा। निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में मतदान कराया जाएगा। कक्ष में तीन बजे तक मतदान और उसके तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी। व्यवस्था के लिहाज से अलग-अलग स्थानों पर तीन मजिस्ट्रेट की तैनाती है। साथ ही एडीएम चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। एडीएम राजेश सिंह ने बताया कि मतदान के दौरान पूरा कलेक्ट्रेट परिसर सुरक्षा के घेरे में रहेगा। सीसीटीवी कैमरों से कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर और बाहर नजर रखी जाएगी। साथ ही कचहरी को जोड़ने वाली सभी छह संपर्क मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इनमें खास तौर पर अफीम फैक्ट्री, शास्त्री नगर और सिचाई विभाग की सड़क शामिल है। मतदान और मतगणना के दौरान इन सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 14 तरह के पहचान-पत्रों की सूची है। इसमें से किसी एक को लेकर मतदाता आ सकता है। जिसमें मतदाता पहचान-पत्र, ड्रा इविंग लाइसेेंस, बैंक पास बुक आदि हैं। मतदान के दौरान मतदाताओं को जीत का प्रमाणपत्र साथ लाना जरूरी है। अगर प्रमाणपत्र नहीं है तो इस दशा में फोटो युक्त पहचान पत्र की प्रमाणिकता सिद्ध होने पर मतदान करने की अनुमति दी जा सकती है। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान में हिस्सा लेने वाले सभी जिला पंचायत सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। अगर निर्वाचन प्रमाण-पत्र नहीं प्रस्तुत कर पाते हैं तो सदस्यों को फोटो लगा पहचान-पत्र प्रस्तुत करना होगा। पहचान प्रमाणित नहीं हो पाने की स्थिति में सदस्य वोट नहीं डाल सकेंगे। वहीं, उन सदस्यों के लिए सहयोगी देने का भी प्रावधान किया गया है जो निरक्षर या दिव्यांग हैं। इसके लिए जिला प्रशासन से पूर्व अनुमति लेनी होगी। चुनाव में आब्जर्वर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सूर्य मणि लाल चद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed