फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   fire

झोपड़ी में लगी आग, बछिया की झुलसकर मौत

Tue, 26 Jan 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
fire
बिरनो। थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में रविवार की रात एक झोपड़ी में आग लग गई। जब-तक आस-पास के लोग आग पर काबू पाते, एक बछिया की झुलसकर मौत हो गई। दो अन्य मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

गांव निवासी शहीद अंसारी रविवार की रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे। झोपड़ी में दो गायें एवं एक बछिया बंधी थी। ठंड से बचने के लिए पशुपालक ने मड़ई में उपली की राख छिड़क दी थी। इस बीच देर रात झोपड़ी से धुआं निकलता हुआ दिखने पर जब तक शहीद अंसारी कुछ समझ पाते, झोपड़ी से आग की लपटें निकलने लगीं। उनके शोर मचाने पर जब-तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक झोपड़ी में बंधी दो गायें और एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गईं। गांव के लोगों ने मवेशियों को किसी तरह से बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। उधर, आग से झुलसी बछिया की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डाक्टरों की टीम ने गंभीर रूप से झुलसी दोनों गायों का उपचार किया। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed