फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fighting during idol immersion, youth chased away

Ghazipur News: मूर्ति विसर्जन में मारपीट, लाठी भाजकर युवकों को खदेड़ा

Sat, 17 Feb 2024 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Fighting during idol immersion, youth chased away
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अगल थाना क्षेत्रों शुक्रवार की देर शाम मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए, जिसमें दो को डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिलदारनगर गांव में लाठी भाजकर युवकों को खदेड़ा। मुकदमा दर्ज करने के साथ चार को हिरासत में लेकर अन्य को चिन्हित करने में जुट गई।
विज्ञापन

जमानिया : देवा बैरनपुर गांव निवासी रमाकांत तिवारी ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि गांव के लोग सरस्वती प्रतिमा को लेकर देर रात बजे विसर्जन के लिए सब्बलपुर गांव जैसे ही पहुंचे तो पुरानी रंजिश को लेकर चाकू, पेचकस, नुकीला फाइटर आदि धारदार हथियार से दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। मारपीट में देवा बैरनपुर गांव निवासी राज कुमार तिवारी (30), राजन तिवारी (23), प्रेरित राय (30), दीपक गुप्ता (23), गौरव राय (21) घायल हो गए। इसके बाद घायल लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि देवा बैरनपुर गांव निवासी रमाकांत तिवारी की तहरीर पर पांच नामजद रोहित यादव, रितेश राय, विपिन यादव, ध्रुव तिवारी, मोहम्मद इमरान सहित छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दिलदारनगर : दिलदारनगर गांव में मूर्ति विसर्जन के लिए युवक गाते बजाते हुए जा रहे थे। रास्ते में ही एक युवक और विसर्जन वाले युवकों से कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट और ईंट पत्थर चलने लगा। इसमें विकास (12) और राहुल(20) घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया। नित्य गोपाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद और 12 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं पुलिस ने लाठी भाजकर युवकों को तितर- बितर किया। मूर्ति को पोखरे में विसर्जन कराया। पुलिस चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed