फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fight over climbing the stage, bride refused to marry

Ghazipur News: स्टेज पर चढ़ने को लेकर मारपीट, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

Tue, 26 Nov 2024 03:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Fight over climbing the stage, bride refused to marry
गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को आई बरात में स्टेज पर चढ़ने को लेकर घराती और बराती पक्ष में मारपीट हो गई। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। सोमवार की सुबह तक चली पंचायत में वर और वधू पक्ष ने किसी तरह के कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। दूल्हे को बिना विवाह के घर लौटना पड़ा। आजमगढ़ जनपद के जहानागंज निवासी बरात शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची थी। रात में धूमधाम से बारात आई। द्वार पूजा के बाद सभी ने जलपान व भोजन किया। इसके बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि आशीर्वाद देने के लिए घराती पक्ष की एक महिला स्टेज पर चढ़ गई। इसी बीच नशे में घुत एक बराती ने बवाल करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षो में कहासुनी व गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी। दूल्हे और उसके परिवार के लोग बरातियों को समझाने के बजाय खुद मारपीट करने लगे। यह बात दुल्हन को खराब लगी। इस पर दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके बड़े भाई को रोक लिया। दूसरे दिन सुबह तक पंचायत चलती रही। दूल्हा और दुल्हन के घरवालों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। ऐसे में बरात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

बिना तलाक दूसरी शादी करने पहुंचा दूल्हा लौटा : मरदह। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की बिना तलाक लिए दूसरी शादी के लिए बरात लेकर पहुंचे दूल्हे को बिना विवाह बैरंग लौटना पड़ा। गांव निवासी पुत्री की शादी के लिए बरात शहर कोतवाली के एक गांव से आई थी। बरात पहुंचने के बाद घराती पक्ष आवभगत में जुटे थे। इसी दौरान पहली पत्नी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। उसने बताया कि उसके साथ पति का मुकदमा चल रहा है। मौके पर दोनों पक्ष आपस में घंटों तक उलझ गए। चारों तरफ अफरातफरी मच गई। पुलिस के सहयोग से मामला शांत हुआ। इस दौरान वधू पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। वधू पक्ष ने कहा कि दूल्हा पहले से ही शादीशुदा है, पत्नी से विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। यह जानकारी नहीं थी। दूल्हे सहित कई बराती लौट गए। वधू के पिता ने बताया कि भोजन आदि में उनका लाखों रुपये बर्बाद हो गया है। इस घटना को लेकर गांव सहित पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पत्नी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची गई थी। शादी के बिना बरात लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed