फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmers' uproar over overcharging of fertilizer prices

Ghazipur News: खाद की कीमत ज्यादा वसूलने पर किसानों का हंगामा

Wed, 05 Feb 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers' uproar over overcharging of fertilizer prices
स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित क्रय-विक्रय केंद्र पर बुधवार को खाद वितरण के दौरान किसानों ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि अनधिकृत व्यक्ति को केंद्र पर बैठाकर खाद के निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लिए जा रहे हैं। बोरी पर 266 रुपये मूल्य अंकित है लेकिन किसानों को 275 रुपये में दी जा रही है।
विज्ञापन

क्रय-विक्रय केंद्रों पर लगातार किसानों से अधिक मूल्य पर खाद देने की बात सामने आ रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्र पर एक ट्रैक्टर चालक पर संदेह होने पर किसानों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह ट्रैक्टर लेकर भागने लगा।
विज्ञापन

किसानों ने क्रय-विक्रय केंद्र का गेट बंद कर दिया, जिससे चालक ने ट्रैक्टर गेट पर चढ़ाने की कोशिश की लेकिन ट्रॉली गेट में फंस गई। कुछ देर बाद मौका पाकर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। विक्रेता भिखारी ने बताया कि बोरी पर दर्ज मूल्य 266 रुपये है, लेकिन 275 रुपये की दर से वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिक वसूली का कारण पल्लेदारी और अन्य खर्चों को बताया। स्थानीय किसानों को खाद न मिलने से भी नाराजगी रही। बबलू यादव, श्याम नारायण सिंह और अजीत कुमार तिवारी सहित कई किसानों ने शिकायत की कि वह सुबह से लाइन में लगे रहे, लेकिन खाद नहीं मिली।

किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि खाद बिहार भेजी जा रही है। जबकि स्थानीय किसानों को इसकी उपलब्धता नहीं हो रही। वहीं एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है, तो जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed