फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer walking on foot dies after being hit by uncontrolled jeep

Ghazipur News: अनियंत्रित जीप के धक्के से पैदल जा रहे किसान की मौत

Tue, 26 Nov 2024 03:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Farmer walking on foot dies after being hit by uncontrolled jeep
गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के रामबन गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार की देर शाम जीप की चपेट में आने से पैदल बाजार से घर जा रहे किसान की मौत हो गई। हथियाराम गांव निवासी किसान चंद्रमणि यादव (55) किसी काम से जखनिया बाजार आए थे। देर शाम वे घर जा रहे थे। रामबन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास चिरैयाकोट की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित जीप के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जीप चालक ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन प्राथमिक उपचार के बाद घायल को उपचार के लिए वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान देर रात किसान की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। आवाज सुनकर गांव के लोगों की मृतक के दरवाजे पर भीड़ जुट गई। परिजन शव लेकर सोमवार की सुबह कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के पुत्र बृजेश की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पत्नी मैंना देवी का रो- रोकर बुरा हाल है। कोतवाल तारावती ने बताया कि मुकदमा दर्जकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आने से तीन स्वास्थ्यकर्मी घायल : जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार स्थित नहर मार्ग पर सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बरूईन सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने घायलों को खतरे से बाहर बताया। अभईपुर स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात बाइक सवार नवीन प्रजापति (26), अंजली (27) और अर्चना मौर्या (26) नई बाजार स्थित नहर मार्ग होते हुए केंद्र पर जा रहे थे। इस दौरान अचानक एक ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक से टकराई गई। हादसे से बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। नवीन प्रजापति को सिर में गंभीर चोट आई, जबकि अंजली और अर्चना को भी चोटें आईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ. रवि रंजन ने बताया कि तीनों स्वास्थ्य कर्मियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुईन में चल रहा है। उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed