फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Farmer dies after being hit by e-rickshaw

Ghazipur News: ई- रिक्शा की चपेट में आने से किसान की मौत

Thu, 18 Jul 2024 03:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by e-rickshaw
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बड़ौरा चट्टी पर मंगलवार की देर शाम पैदल घर जा रहे किसान की ई- रिक्शा की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस अज्ञात चालक को चिह्नित करने में जुटी है।
विज्ञापन

मरदानपुर गांव निवासी जयराम प्रजापति (55) शाम बड़ौरा बाजार किसी काम से गए थे। काम समाप्त कर पैदल ही घर लौट रहे थे। बड़ौरा चट्टी पर पीछे से आ रहे ई-रिक्शा में धक्का मार दिया। हादसे में अधेड़ सड़क पर गिर गए और ई- रिक्शा के पिछले पहिया के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। जब- तक ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचते चालक ई- रिक्शा लेकर फरार हो गया। आनन- फानन में लोग घायल को मनिहारी सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मऊ स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। परिजन देर रात शव लेकर घर चले आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ मृतक के पुत्र शिवा प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ई- रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर ने बताया कि मुकदमा दर्जकर अज्ञात ई- रिक्शा चालक को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed