{"_id":"678554152c0fb2ee9306b122","slug":"fake-loan-scam-in-state-bank-of-india-case-against-two-including-manager-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-126647-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में फर्जी लोन घोटाला, मैनेजर समेत दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में फर्जी लोन घोटाला, मैनेजर समेत दो पर केस
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दिलदारनगर शाखा में लोन घोटाले का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बैंक मैनेजर और लोन कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित का आरोप है कि उसने लोन के लिए आवेदन भी नहीं किया और उसके नाम आठ लाख लोन जारी कर दिया गया। साथ ही उसके खाते से 24 हजार रुपये की किस्त भी काट ली। थानाक्षेत्र के उसियां निवासी बासुदेव राम ने बैंक मैनेजर और लोन कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि बैंक मैनेजर और लोन कर्मचारी ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिये उनके खाते पर आठ लाख रुपये का लोन स्वीकृत किया। साथ ही उस लोन की राशि की निकासी कर ली। 24 हजार रुपये की ईएमआई की भी केवल एक किस्त जमा कर आगे की किस्तों का भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर उन्होंने सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया। यह घटना पांच दिसंबर 2024 से एक जनवरी 2025 के बीच की बताई जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में बैंक मैनेजर और लोन कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना चल रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।