फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity stalled for two weeks in Sonhuli village due to transformer burning

ट्रांसफार्मर जलने से सोन्हुली गांव में दो सप्ताह से बिजली ठप

Sun, 21 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Electricity stalled for two weeks in Sonhuli village due to transformer burning
देवकली क्षेत्र के पहाङपुर विद्युत उपकेंद्र से सोन्हुली, चकवलियां सेमत अन्य गांवों में दो हफ्ते से बिजली सप्लाई बंद है। जिससे जनजीवन काफी प्रभावित है। दो सप्ताह पूर्व बारिश से 63 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने तथा बिजली तार खेत में गिर जाने से पूरे सोन्हुली ग्राम पंचायत की विद्युत सप्लाई ठप है।
विज्ञापन

ग्रामीण नागरिक अंधकार में रहने को विवश है। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र एवं हेल्पलाइन नंबर 1912 पर दर्जनों बार शिकायत किया गया पर आज तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। सोन्हुली ग्राम के ग्राम प्रधान मंसूर आलम एवं आजम अली ने बताया उक्त ट्रांसफार्मर से करीब 11 निजी नलकूप तथा पूरे गांव का बत्ती पंखा कनेक्शन है। एक तरफ नलकूप न चलने से धान की नर्सरी तथा सब्जी की फसल सूख रही है तो दूसरी तरफ पुरा गांव अंधकार में डूबा है। इस संबध में पहाङपुर उपकेंद्र के जेई ने बताया कि ट्रांसफार्मर स्टाक में नहीं है। उपलब्ध होने पर ही लगेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है अविलम्ब 63 केबी का ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत सेवा बहाल नहीं किया गया तो उपकेंद्र तथा तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed