फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Electricity reached only 60 percent of the houses in the damaged area.

Ghazipur News: नुकसान वाले इलाके में 60 प्रतिशत ही घरों में पहुंची बिजली

Fri, 08 Sep 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity reached only 60 percent of the houses in the damaged area.
फोटो-
विज्ञापन

-बिजली निगम के अधिकारी जनपद में हैं जमे, दो दिन में पूरी तरह से आपूर्ति होने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जनपद में पिछले रविवार की रात आए तूफान ने जिले की बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी। चार दिन बाद बृहस्पतिवार तक 60 प्रतिशत इलाकों में बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है। अभी बिजल को पूरी तरह से पटरी में आने में दो और दिन लगने की संभावना है।
तूफान के चलते सबसे ज्यादा नुकसान मुहम्मदाबाद और कासिमाबाद इलाके में हुई है। जहां युद्धस्तर पर कार्य जारी रहा। उधर, अंधऊ स्थित स्टोर रूम के एसडीओ तारिक अनवर ने बताया कि स्टोर में बिजली के उपकरण आ गए हैं। आवश्यकता अनुसार संबंधित क्षेत्र के जेई उपकरण का उठान भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अबतक 163 बिजली के खंभे, एसी सब वायर 6 किलोमीटर, पिन 218, इंसूलेटर 116, कारसारम 50, इस्टेराडॅ 40, 33 केवी पीन स्टेटर 85 पीस सामग्री का उठान किया गया है। वही, जिले की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे चीफ इंजीनियर आनंद प्रकाश शुक्ला बुधवार से ही डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने बताया कि कासिमाबाद और मुहम्मदाबाद क्षेत्र में युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। दो से तीन दिनों में इन क्षेत्र के सभी गांव की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------
बिजली आपूर्ति ठप, लोगों ने किया प्रदर्शन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी

बारा। स्थानीय गांव के पूर्वी फुटबॉल मैदान मार्ग पर तूफान से विद्युत पोल टूट गया है। लेकिन चार दिन बाद भी टूटे विद्युत पोल को नहीं बदला गया है, जिससे मोहल्ले की सप्लाई बाधित है। इससे नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार की शाम प्रदर्शन किया। आपूर्ति शुरू न होने से दो दर्जन घरों के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं।

प्रदर्शन करने वालों में गौतम कुमार, मोनू, संदीप कुमार, सतवंत, शनि कुमार, दीपक, इबरार खान, विवेक कुमार, रोहित कुमार आदि का कहना है कि बारा पूर्वी खेल मैदान पर लगा विद्युत पोल चार दिन पूर्व तूफान से नीचे से टूटकर गिर गया। मोहल्ले के लोगों ने सूचना अवर अभियंता रामप्रवेश चौहान के साथ बारा उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों को दी। लेकिन चार दिन बीत गए। अभी तक टूटे पोल को बदल कर नहीं लगाया गया है।
जबकि मोहल्ले के युवकों ने निजी खर्च से गहमर से नया विद्युत पोल भी ला दिया। लेकिन, कोई कर्मचारी उसे लगाने नहीं पहुंचा। चार दिन से दो दर्जन घरों के लोग भीषण गर्मी में बिजली-पानी को तरस रहे हैं। विद्युत विभाग ग्रामीणों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जल्द ही टूटे विद्युत पोल को नहीं लगाया गया तो सभी उपकेंद्र पर प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। संवाद


बिजली आपूर्ति नहीं हुई बहाल, बढ़ रहा आक्रोश
-लावलपुर-बरेसर-ढोटारी मार्ग पर रसूलपुल में टूटा पड़ा है तार और खंभा
संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनें पोल और तार के अभाव में चौथे दिन भी ठीक नहीं हो सकी हैं। बिजली निगम का तीन दिन में स्थित सामान्य करने का दावा पूरी तरह से हवा हवाई साबित हुआ हो रहा है। आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
तूफान से कासिमाबाद के सभी 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र बहादुरगंज ओल्ड, न्यू, महरौड़ कासिमाबाद ,ढोटारी एवं कादीपुर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए अधिकारियों ने तीन दिन का समय लिया था। लेकिन अभी तक स्थिति सामान्य नहीं हुई।
इसके पीछे बताया जा रहा है कि पोल और तार की भारी कमी है। अलावलपुर-बरेसर-ढोटारी मार्ग पर रसूलपुर गांव के सामने गिरे विद्युत पोल और तार से यह मार्ग चौथे दिन भी बंद है। इस मार्ग पर चलने वाली गाड़ियां गंगौली नहर से होकर डाही गांव हो कर आ जा रहे हैं।
इसी तरह से कासिमाबाद 33 केवीए विद्युत केंद्र से बरार फीडर की 15 पोल की 11 हजार हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त होने से यह फीडर चार दिन से लगातार बंद चल रहा है। सबसे भयानक स्थिति गांवों की है। गांवों की लाइनें आज भी पूरी तरह से बंद है। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग रात में अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं। एसडीओ संजीव भास्कर ने बताया कि अब धीरे-धीरे स्टोर से सामान मिलने लगे हैं। जैसे-जैसे सामान आता जाएगा आपूर्ति बहाल होती जाएगी।

---------------------------

--------------------
जर्जर तार से हादसे की आंशका बढ़ी
खानपुर/बहरियाबाद। विद्युत उप केंद्र खानपुर रामपुर से संबंधित जर्जर तारों को बदलने के लिए निर्देशित किया है। क्षेत्र के गोपालपुर गांव में गत दिनों पूर्व एक मकान के अंदर बाउंड्री में गाय के ऊपर 440 वोल्ट के खुले तार टूट कर गिरने से गाय की मौत हो गई थी।

प्राथमिक स्कूल के पास से गुजर 440 वोल्ट का तार जो लटक कर जमीन से करीब सात फीट ऊपर है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत उपकेंद्र रामपुर के गांव सभा सिधौना पोखरी पर चौराहे पर लगा 65 केवीए के ट्रांसफार्मर से पोखरीपुर गांव में 440 वोल्ट की सप्लाई का तार जर्जर होने के कारण थोड़ा भी तेज हवा होने पर टूटकर पोखरी के जलाशय में गिर जाता है।
इस संबंध में एसडीओ सैदपुर राम सुधार ने बताया की टीम आ चुकी है। अभी कार्य दूसरे उप केंद्र पर हो रहा है। वहां पूर्ण होने के बाद वरीयता में यहां पर काम कराया जाएगा।
वहीं बहरियाबाद में स्थानीय बाजार में बिजली पोल पर लगे ए बी सी केबल जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। कुछ ही दूरी पर कई-कई जोड़ हो चुका है, जिस कारण आए दिन फाॅल्ट होता रहता है, जिससे बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होती है। बार-बार होने वाली कटौती से इस उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। जर्जर हो चुके तार के गिरने से बड़ी घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed