फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Elderly man shot dead with licensed gun in dispute, police deployed

Ghazipur News: विवाद में लाइसेंसी बंदूक से बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, पुलिस तैनात

Mon, 09 Mar 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Elderly man shot dead with licensed gun in dispute, police deployed
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर गांव में होली के दिन हुए विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। पिंकल पांडेय ने ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आस मोहम्मद (60) की हत्या कर दी। गांव में तनाव होने पर पुलिस बल तैनात है। तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और कई अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि आस मोहम्मद और उनके परिजनों का पिंकल पांडेय व साथियों के साथ होली से पहले तीन मार्च को किसी बात पर विवाद हो गया था, उस समय ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। पुलिस ने आस मोहम्मद, सोनू व वकील अहमद को धारा 151 तहत पाबंद किया था। होली के दिन फिर विवाद हो गया, जिसे शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि रविवार सुबह करीब दस बजे आस मोहम्मद अपने पुत्रों को खाना देने के लिए भट्ठे पर जा रहे थे। चोचकपुर बाजार में दोनों पक्षों में पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी, लेकिन ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस मोहम्मद के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे उलाहना देने के लिए पिंकल पांडेय के दरवाजे पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग मौके पर जुट गए। आरोप है कि पिंकल पांडेय घर के अंदर गया और पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर गया और आस मोहम्मद पर गोली चला दी।
गोली लगते ही आस मोहम्मद घायल होकर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पोती अमीना ने आरोप लगाया कि पिंकल पांडेय ने उसके सामने ही दादा को गोली मारी। वहीं शहाना बानो ने भी आरोपी व उसके साथियों का नाम लेते हुए घटना में अन्य लोगों की भूमिका होने की बात कही है।
इन पर दर्ज हुई है प्राथमिकी

एसपी सिटी राकेश मिश्रा ने बताया कि आपसी विवाद में घटना हुई है। बताया कि मामले में पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया कि नामजद आरोपियों में पिंकल पांडेय, गोरे राय, करिया राय, अंग्रेज राय और मिंटू राय शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। बताया कि कुछ लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।

तीन मार्च को पड़ी थी अदावत की नींव

एसपी सिटी राकेश मिश्रा ने बताया कि घटना की शुरुआत तीन मार्च को हुई थी। तब टीका टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। बाद में शिकायत मिलने पर पुलिस मृतक आस मोहम्मद, सोनू व वकील अहमद के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसके बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन इसके बाद फिर विवाद बढ़ने पर वारदात को अंजाम दिया।


मृतक के पुत्र सोनू की तहरीर पर पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - डॉ. ईरज राजा,एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed