फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Driver sued, NH construction stopped

Ghazipur News: चालक पर मुकदमा, बंद रहा एनएच का निर्माण

Mon, 03 Mar 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Driver sued, NH construction stopped
कनेरी गांव में डंपर से कुचलकर हुई अभय सिंह (15) की मौत मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही तोड़फोड़, आगजनी करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। फिलहाल दूसरी तरफ से कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। वहीं, घटना के बाद दूसरे दिन भी एनएच का निर्माण कार्य ठप रहा।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के मृत किशोर के शव का अंतिम संस्कार सैदपुर स्थित जोहर गंज श्मशान पर किया गया। इकलौते बेटे की मौत के बाद मां संध्या, पिता धर्मेंद्र सिंह और बड़ी बहन मोहिनी सिंह और महिमा सिंह बेहाल हैं। परिजन घटना के बाद फरार डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने 10 वाहनों के शीशे तोड़ दिए थे, जबकि दो बाइक और एक डंपर में आग लगा दी थी। रात करीब नौ बजे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस अब आग लगाने, वाहनों को क्षतिग्रस्त करने और तोड़फोड़ करने वाले लोगों को चिह्नित करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कनेरी गांव से लेकर बौरवां बाजार तक दहशत का माहौल बना है। सड़क किनारे स्थित अधिसंख्य दुकानें सोमवार को बंद रहीं। दुकानदारों को डर सता रहा था कि कहीं पुलिस उन्हें घटना के संबंध में पूछताछ के लिए उठा न ले। घटना के संबंध में कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

तोड़फोड़ के अगले दिन सोमवार को एनएच का निर्माण कार्य बंद रहा। चर्चा है कि कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से 45 से 50 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सैदपुर के सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किशोर की मौत के मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed