फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Driver killed, two injured in face-to-face collision of trucks

Ghazipur News: ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में चालक की मौत, दो घायल

Fri, 24 Mar 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Driver killed, two injured in face-to-face collision of trucks
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उत्तमपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार की देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे में घायल दो अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना की जानकारी होते हुए मृत चालक के परिजन अस्पताल पहुंच गए और शव देखकर बिलखने लगे। आसपास के लोग परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित कैथी गांव निवासी चालक नागेंद्र यादव (40) गिट्टी लदा ट्रक लेकर बलिया गए थे। जहां से ट्रक खाली करके वापस आ रहा थे। देर रात उत्तमपुर गांव के सामने गाजीपुर से बलिया की ओर जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। दोनों ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची ने जेसीबी मंगाकर दोनों ट्रकों को अलग करने के साथ सड़क के किनारे खड़ा कराया। साथ ही गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक नागेंद्र यादव, खलासी नंदगंज निवासी बबलू यादव और दूसरे ट्रक का चालक जंगीपुर थाना के बहलोलपुर निवासी शिबरन यादव को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर रवाना हो गए। इधर, रास्ते में ही ट्रक चालक नागेंद्र यादव की मौत हो गई। जबकि शिबरन यादव और बबलू यादव का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इधर, मृत के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव देख बिलखने लगे। आसपास के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि मृत ट्रक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed