फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Doctors on strike, five patients kept waiting for operation

Ghazipur News: डॉक्टर हड़ताल पर, ऑपरेशन का इंतजार करते रहे पांच मरीज

Mon, 19 Aug 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Doctors on strike, five patients kept waiting for operation
गाजीपुर। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना का जनपद में भी पुरजोर विरोध हो रहा है। गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इससे अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ रहा है। दिन और तारीख मिलने के बाद भी पांच मरीजों का ऑपरेशन नहीं हो पाया है। कई दिनों से अस्पताल में भर्ती ये मरीज डॉक्टरों के हड़ताल खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑपरेशन के लिए सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार की तिथि निर्धारित है। लेकिन, डाॅक्टरों की हड़ताल के चलते ऑपरेशन के लिए पहुंचे मरीजों को निराशा मिली। वार्ड में भर्ती मरीज अब ऑपरेशन की अगली तारीख का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है। इमरजेंसी ऑपरेशन किसी का नहीं रोका गया है। यदि किसी का होगा तो निश्चित समय पर ऑपरेशन कराया जाएगा। डॉक्टरों की हड़ताल आगे जारी रहेगी या नहीं, इसकी मुझे कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

घर के पास बाइक से गिर गया था। खड़ा भी नहीं हो पा रहा हूं। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी में दिखाया। यहां एक्स-रे से पता चला कि जांघ की हड्डी टूटी है। डॉक्टर ने शुक्रवार को ऑपरेशन के लिए समय निर्धारित कर दिया, लेकिन हड़ताल से ऑपरेशन नहीं हो पाया है।- किंकर सिंह, बिखनापुर, बिरनो
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के आंगन में लगे पानी से फिसलकर गिर गया था। इससे जांघ की हड्डी टूट गई। शुक्रवार पैर में रॉड डालने के लिए डॉक्टर ने ऑपरेशन करने को कहा था। लेकिन, डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मेरे पैर का ऑपरेशन नहीं हो पाया है।- सरबजीत सिंह कुशवाहा, मनिया, सेवराई
अगस्त में जमीन विवाद में पड़ोसियों के हमले में हाथ की हड्डी टूट गई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दिखाने के बाद शुक्रवार को ऑपरेशन के लिए बताया गया था, लेकिन शुक्रवार को डॉक्टरों की हड़ताल से ऑपरेशन कैंसिल कर दिया गया।- मुन्ना यादव, जमापुर, कासिमाबाद

पेड़ से गिरने से हाथ टूट गया है। शुक्रवार को ऑपरेशन का डेट मिला था। लेकिन, बताया गया कि डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से ऑपरेशन नहीं होगा। बार-बार ऑपरेशन की तारीख बदलने से परेशानी हो रही है। अस्पताल में रहते-रहते ऊब गया हूं।- हरिराम चौहान, लक्ष्मणपुर, देवकली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed