फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Devotees offer modaks to the Remover of Obstacles

Ghazipur News: विघ्नहर्ता को भक्तों ने चढ़ाया मोदक, गणेशोत्सव की धूम

Thu, 17 Sep 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Devotees offer modaks to the Remover of Obstacles
जयरामपुर में रखी गणेश प्रतिमा। संवाद
गाजीपुर। जिले में गणेशोत्सव की धूम लगातार बढ़ रही है। बुधवार को उत्सव के तीसरे दिन शहर समेत सैदपुर, शादियाबाद और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। भक्तों ने विघ्नहर्ता को प्रिय मोदक का भोग लगाया और प्रसाद वितरित किया। शाम होते ही गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। बच्चों में भी विशेष उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

शहर के झंडातर, चीतनाथ, मिश्रबाजार और स्टेशन रोड पर बनाए गए पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा का पूजन किया गया। पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शाम के बाद इन इलाकों में विशेष रौनक रही। लोग परिवार के साथ दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं के साथ विश्व कल्याण की कामना की। सैदपुर। नगर में भी गणेश पूजनोत्सव को लेकर उत्साह है। तीसरे दिन विभिन्न पूजा पंडालों में आरती और पूजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नगर के श्री बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर में 10 दिवसीय गणेश पूजन कार्यक्रम चल रहा है। यहां प्रतिदिन 500 से अधिक श्रद्धालु भजन-कीर्तन में शामिल हो रहे हैं। दोनों पंडालों में भगवान को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणेश पूजा को लेकर उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed