फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Department forgot to carry out repairs... 221 culverts lack railings or are broken.

Ghazipur News: मरम्मत कराना भूल गया विभाग...221 पुलिया बिना रेलिंग के या फिर टूटीं

Wed, 02 Sep 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Department forgot to carry out repairs... 221 culverts lack railings or are broken.
पड़ताल---मदनपुर गांव के सामने बीरबलपुर-कहोत्तरी मार्ग पर बनी पुलिया की क्षतिग्रस्त रेलिंग। संवा
गाजीपुर। जिले में नहरों पर बनी 739 पुलियों में 221 यानी करीब 30 प्रतिशत पुलिया रेलिंग विहीन या क्षतिग्रस्त हैं। इन पुलियों से रोजाना करीब 27 हजार लोग गुजरते हैं। बारिश में नहरों में पानी बढ़ने और फिसलन के कारण इन पुलियों पर हादसे का खतरा और बढ़ गया है। इसके बावजूद क्षतिग्रस्त रेलिंग और पिलर की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन


जनपद में नहरों का जाल करीब 1,490 किलोमीटर लंबा है। इसमें देवकली पंप नहर की लंबाई अकेले 590 किलोमीटर है। बाजार, लिंक मार्ग और गांवों को जोड़ने के लिए नहरों पर विभिन्न स्थानों पर पुलियों का निर्माण कराया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में ये पुलिया आवागमन का महत्वपूर्ण साधन हैं। लेकिन कई पुलियों की रेलिंग और पिलर क्षतिग्रस्त होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलियों की मरम्मत और क्षतिग्रस्त रेलिंग को दुरुस्त कराने की मांग कई बार उठाई गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

एक साल से क्षतिग्रस्त है पुलिया का पिलर

केस एक
लूढ़ीपुर मसोने के पास नहर पुलिया का एक पिलर करीब एक वर्ष से क्षतिग्रस्त है। यह पुलिया आठ पिलरों पर टिकी है और इससे सामान लदे पिकअप, ट्रैक्टर व चार पहिया वाहन आवागमन करते हैं। कभी-कभी भारी वाहन भी गुजरते हैं। ऐसे में पुलिया के क्षतिग्रस्त पिलर के कारण बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ गांवों के लोगों के लिए खतरा बनी रेलिंग

केस दो
बीरबलपुर-कहोतरी चट्टी मार्ग पर मदनपुर गांव के सामने नहर पुलिया के दोनों हिस्सों की रेलिंग क्षतिग्रस्त है। रात के अंधेरे में यहां से गुजरने वाले लोग हादसे की आशंका से सहमे रहते हैं। इस पुलिया से आठ गांवों के लोग आवागमन करते हैं।
-----
हाल में हुए हादसों ने बढ़ाई चिंता

28 अगस्त 2026 : भदौरा-दिलदारनगर नहर मार्ग पर कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद नहर में जाकर पलट गई। हालांकि किसी के घायल होने या अन्य क्षति नहीं हुई।

1 अगस्त 2026 : जमानिया क्षेत्र की रेलिंग विहीन नहर पुलिया पर शाम के समय एक साइकिल सवार वृद्ध असंतुलित होकर गिर गए। इससे वह आंशिक रूप से चोटिल हुए।

25 जुलाई 2026 : हसनपुर डगरा में बाइक सवार युवक क्षतिग्रस्त नहर पुलिया से टकरा गया। गनीमत रही कि वह असंतुलित होकर नहर में नहीं गिरा।
---
क्षेत्र में अधिकांश पुलियों की रेलिंग और पिलर क्षतिग्रस्त हैं। मरम्मत को लेकर कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन नतीजा सिफर रहा।-संदीप यादव, हसनपुर डगरा
पुलियों पर सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना संबंधित विभाग की नैतिक जिम्मेदारी और कर्तव्य है। इस दिशा में पहल जरूरी है।-बृजेश कन्नौजिया, गोपालपुर

नहर पुलिया ग्रामीण इलाकों में आवागमन का प्रमुख माध्यम हैं। जिम्मेदारों की ओर से इनकी समय-समय पर देखरेख की जानी चाहिए।- लालू यादव, पारा
---
जिले में जहां भी पुलिया और उसकी रेलिंग क्षतिग्रस्त है, वहां की कार्ययोजना जल्द बनाई जाएगी। बरसात के बाद मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। -राजेंद्र चौधरी, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग

पड़ताल---मदनपुर गांव के सामने बीरबलपुर-कहोत्तरी मार्ग पर बनी पुलिया की क्षतिग्रस्त रेलिंग। संवा

पड़ताल---मदनपुर गांव के सामने बीरबलपुर-कहोत्तरी मार्ग पर बनी पुलिया की क्षतिग्रस्त रेलिंग। संवा

पड़ताल---मदनपुर गांव के सामने बीरबलपुर-कहोत्तरी मार्ग पर बनी पुलिया की क्षतिग्रस्त रेलिंग। संवा

पड़ताल---मदनपुर गांव के सामने बीरबलपुर-कहोत्तरी मार्ग पर बनी पुलिया की क्षतिग्रस्त रेलिंग। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed