{"_id":"652ae83e9edd885ad50ea821","slug":"dental-chair-and-necessary-equipment-damaged-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-5021-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डेंटल चेयर और जरूरी उपकरण खराब, कैसे मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डेंटल चेयर और जरूरी उपकरण खराब, कैसे मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
रेवतीपुर। स्थानीय गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो वर्ष से दंत रोग विभाग में डेंटल चेयर एवं जरूरी उपकरण खराब होने के चलते विभाग की सेवा पूरी तरह से बंद है। इससे यहां आने वाले ग्रामीणों को परेशानी होती है। इसके चलते मजबूरी में मरीज निजी अस्पताल या जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में जाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि यहां डेंटल हाईजनिस्ट की भी तैनाती है, लेकिन वह शायद ही कभी समय से आते हैं। ग्रामीणों ने मांग किया कि जल्द नई डेंटल चेयर एवं अन्य उपकरण लगाए जाएं ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। ब्लाक का मुख्य अस्पताल होने के कारण यहां औसतन हर रोज करीब ढाई सौ से तीन सौ मरीज आते हैं, लेकिन यहां दंत रोग विभाग में जरूरी उपकरण काम लायक नहीं हैं। डेंटल चेयर निष्क्रिय हो चुकी है।
डेंटल चेयर की लाइट, कंप्रेसर, स्केलर, कंट्रोल यूनिट, लाइट, माइक्रो मोटर, हैंडपीस आदि सब खराब है। सीएमओ डॉ. देशदीपक पाल ने बताया कि सीएचसी के दंत रोग विभाग में उपकरण के खराब होने की सूचना मिली है। जल्द ही नया उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।