{"_id":"615de3708ebc3e60757d7a8f","slug":"demonstration-by-protesting-against-the-arrest-of-priyanka-gandhi-ghazipur-news-vns6158163186","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में धरना देकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में धरना देकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की सीतापुर में गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सरजू पांडेय पार्क में बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि प्रदेश सरकार का रवैया अहंकार भरा है। लखीमपुर खीरी में भाजपा मंत्री की शह पर हुई हिंसा निंदनीय है। सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन सरकार ने दोषियों को गिरफ्तार न करके प्रियंका गांधी को ही गिरफ्तार किया है, जो अलोकतांत्रिक है।
शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि प्रियंका गांधी लखीमपुर की घटना सुनने के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने जाना चाहती थीं, लेकिन उन्हें सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया। यह कार्रवाई दमनकारी और अलोकतांत्रिक है, इसका हम तब तक विरोध करेंगे जब तक कि दोषियों को सजा न मिल जाए। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के आरोपी बेटे को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रिहाई की खबर सुनने के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। शहीद किसानों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक एआईसीसी सदस्य अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, डॉ. मारकंडेय सिंह, राजीव सिंह, आनंद राय, पंकज दुबे, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, मंसूर जैदी, शफीक अहमद, राजेश गुप्ता, चंद्रिका सिंह, फरीद अहमद गाजी, आशुतोष गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पांडेय, कुसुम तिवारी, रुद्रेश निगम, रामनगीना पांडेय, मनीष कुमार राय, अनुज कुमार राय, शबीहुल हसन, महबूब निशा, अरविंद मिश्रा आदि उपस्थित थीं।