{"_id":"8ddd81e48f4e932980f9854c6076da28","slug":"demands-were-not-met-protest-continue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें नहीं हुईं पूरी, प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें नहीं हुईं पूरी, प्रदर्शन जारी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया के
विज्ञापन
अभिकर्ताओं की ओर से चल रहा आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान
अभिकर्ताओं ने एलआईसी चेयरमैन एवं केंद्रीय वित्तमंत्री के खिलाफ नारेबाजी
कर प्रदर्शन किया।
चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द से जल्द पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।
वक्ताओं ने पालिसी धारकों का बोनस बढ़ाने के साथ ही ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख किए जाने की मांग की। कहा कि ग्रुप इंश्योरेंस की सीमा पांच लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने के साथ क्लब के सदस्यों का जनरल प्रमोशन जल्द किया जाए।
डायरेक्ट और कैरियर एजेंट को इनसेंटिव देने को जरूरी बताते हुए कहा कि सीएलआईए को सरकारी कर्मचारी की तरफ एलाउंस दिया जाए। कहा कि मेडिक्लेम में अभिकर्ता के परिवार को भी शामिल किया जाना चाहिए। हाउस लोन को दो बार देने की बात करते हुए कहा कि अभिकर्ताओं के लिए वेलफेयर फंड बनाकर क्लब सदस्यों के जीवन संख्या के टारगेट को समाप्त किया जाए।
इस मौके पर सचिव राजीव कुमार मिश्र, विजयप्रताप पांडेय, रंगनाथ राय, प्यारेमोहन तिवारी, प्रेमशंकर तिवारी, कल्पनाथ सिंह, रामाश्रय सिंह, अमित सिंह, रमेशचंद्र तिवारी, रविप्रकाश तिवारी, रजनीकांत, शोभनाथ प्रजापति, धनंजय शर्मा, लालजी सिंह, रामनारायण शर्मा, शिवकुमार गुप्त, दिनेश सिंह, अरुण कुमार गौतम, लालबहादुर यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता अध्यक्ष तेजबहादुर सिंह और संचालन मुरारी पांडेय ने किया।