{"_id":"619a7c8844336c57c1030b37","slug":"crowd-gathering-to-add-and-amend-name-in-voter-list-ghazipur-news-vns623815329","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए जुट रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए जुट रही भीड़
विज्ञापन
सतरामगंज प्राथमिक विद्यलाय पर आयोजित मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत कार्य कतरे कर्मी। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने और संशोधन कराने के लिए लोगों की भीड़ मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाले शिविरों में जुटने लगी है। सेवराई के सतराम गंज प्राथमिक विद्यालय में रविवार को मतदाता सूची में नाम संशोधन कराने, नाम जुड़वाने के लिए लोग पहुंचे।
इस मतदाता केंद्र पर सुबह 9:53 बजे बीएलओ कुसुम पांडेय एवं बीएलओ चंदन कुमार पांडेय पहुंच गए थे। मतदाता सूची से संबंधित दस्तावेज और कागजातों का मिलान किया गया। 10:30 बजे सेवराई बाजार निवासी गिरीश चंद्र श्रीवास्तव मतदाता पहचान पत्र की जांच के लिए पहुंचे। राजू खान 10:42 बजे पहुंचे और अपने पिता के नाम जोड़ने के लिए प्रारूप 6 पत्र भर कर जमा किया। 11: 05 बृजेश गुप्ता ने मतदाता सूची में अपना नाम देखा और नाम में त्रुटि को संशोधन कराने के लिए फार्म भर्रा। प्रभुनाथ सिंह ने 11:24 बजे पहुंचकर परिवार के सदस्यों का नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। 11:45 बजे अमावस राम ने परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने और मृतकों के नाम काटने के लिए आवेदन किया। 12:16 गदाईपुर निवासी भगवती देवी ने मतदाता सूची से नाम ट्रांसफर कराने को लेकर आवेदन किया।
कोट
सतराम गंज बाजार कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय के परिसर में लगे मतदाता पुनरीक्षण शिविर में नाम जुड़वाने के लिए प्रारूप 6 के 22 आवेदन पत्र मिले। नाम काटने के लिए प्रारूप 7 के 18 और स्थानांतरण के लिए तीन आवेदन पत्र प्राप्त हुए। - चंदन कुमार पांडेय, बीएलओ।