फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cross garland on Ganges Dussehra

Ghazipur News: गंगा दशहरा पर आर-पार की माला उतारी

Thu, 01 Jun 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cross garland on Ganges Dussehra
नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष ने यमदम्नि-परशुराम पक्का गंगा घाट पर की गंगा आरती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमानियां। नगर के कस्बा बाजार स्थित यमदम्नि-परशुराम पक्का गंगा घाट पर मंगलवार की शाम गंगा दशहरा पर्व मां गंगा उत्तरवाहिनी पूजा एवं सेवा समिति के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अलावा बिहार के लोग भी शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि एसडीएम हर्षिता तिवारी ने मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना किया। जिसके बाद समिति के सदस्यों द्वारा विधि विधान से आर-पार की माला उतारी। वापस लौटने पर मर्मज्ञ विद्वान आचार्य पं. शिवजी पांडेय, जितेंद्र पांडेय एवं रामा पांडेय द्वारा मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन करने के बाद मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह एवं नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने मां गंगा की आरती की।
विज्ञापन

उसके बाद सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान उमड़ा आस्था का जन सैलाब मां गंगा का जयकारा लगा रहा था। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि गंगा दशहरा पुण्य सलिला गंगा का हिमालय से उत्पत्ति का दिवस है। इस दिन गंगा स्नान से दस प्रकार के पापों का विनाश होता है, हम लोगों को मां गंगा की सफाई करने का शपथ लेना चाहिए। मां गंगा साफ रहेगी तभी सबका कल्याण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस घाट पर कपड़ा बदलने के लिए, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वचालित नाव तथा घाट के पास भागवत कथा एवं रामलीला मंचन के लिए मंच निर्माण लिए विधायक निधि से आठ लाख स्वीकृत किया जा चुका है। जल्द ही यह कार्य मूर्त रूप लेगा।इस घाट की भव्यता के लिए डिजिटल ट्री लाइट लगाई जाएगी।

गंगा कटान का शेष कार्य भी जल्द पूर्ण होगा, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर मां गंगा उत्तरवाहिनी सेवा समिति के अध्यक्ष कमलचंद्र बाबा, पं. संतोष पांडेय, दिलीप वर्मा, सतीश वर्मा, विशाल, पवन गुप्ता, विवेक वर्मा, वैक्टेश्वर जायसवाल, अमित तिवारी, घनश्याम, सुनील, शुभम जायसवाल, गुड्डू चौरसिया, सुधीर जायसवाल, उमेश, गोपाल, विकास सिंह, सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed