फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Terrorized by pistol plundered merchant

पिस्टल से आतंकित कर व्यापारी को लूटा

Thu, 17 Mar 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Terrorized by pistol plundered merchant
लूट के विरोध में एसपी को पत्रक देने जाते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली के आदर्श बाजार में मंगलवार की रात बदमाशों ने एक व्यापारी को पिस्टल से आतंकित कर उसके पास मौजूद 40 हजार रुपये सहित चेन और अंगूठी छीन ले गए। इससे गुस्साए व्यापारियों ने आदर्श बाजार की सभी दूकानें बंद रखकर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक को मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


क्षेत्र के आदर्श बाजार निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य अजीत गुप्ता की किराना और फुटवियर की दूकान है। वह रात में दूकान में सामान रख रहा था। इसी बीच दो बदमाश आए और उसेे पिस्टल सटा दिया। इसके बाद उसकी जेब से 40 हजार रुपया, गले की सोने की चेन एवं अंगूठी छीनकर उसे धमकाते हुए भाग निकले। चर्चा हैै कि भागते समय बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। इसकी जानकारी होते ही बाजार के व्यापारी वहां एकत्र हो गए। बुधवार की सुबह व्यापारियों ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार बंद रखा।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन कर सभी व्यापारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। पीड़ित व्यापारी अजीत गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक रामकिशोर को जंगीपुर निवासी रामाश्रय यादव एवं सीताराम यादव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करने संबंधित ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे व्यापारियों में कैलाश गुप्ता, भानू सिंह, संतोष वर्मा, बुद्धिराम, रामायण साहू, शिवचंद साहू, भाजपा नेता सुनील सिंह, अच्छेलाल गुप्ता आदि शामिल थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली केके मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed