फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   murder-Girl's

युवती ने की आत्म हत्या

Sun, 05 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली के पुलिस लाइन परिसर में शनिवार की दोपहर अपनी मौसी के घर आई बीमारी से तंग युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव निवासी श्यामलाल अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को वह अपनी पुत्री पूजा (20) के साथ गाजीपुर पुलिस लाइन में स्थानीय दमकल विभाग में फायरमैन के पद पर कार्यरत अपने साढ़ू सर्वदेव राम के घर आए हुए थे। पूजा का इलाज गांजीपुर के ही किसी डॉक्टर के यहां चल रहा था। शनिवार की दोपहर युवती की मौसी सुशीला देवी किसी काम से पड़ोस में गईं थीं।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब वह वापस लौटीं तो कमरे में घुसते ही उनके होश उड़ गए। पूजा पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। यह देखते ही सुशीला शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने परिजनों से इस संबंध में पूछताछ की है। युवती किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। वह यहां उपचार कराने आई थी। बीमारी से तंग आकर उसने जान दे दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed