फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mother's death in a road accident, son injured

सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा घायल

Sun, 21 Dec 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 21 Dec 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
Mother's death in a road accident, son injured

शहर कोतवाली अंधऊ पावर हाउस के पास रविवार की सुबह ट्रक ने बाइक सवार महिला को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला जिला अस्पताल लाया गया। वहीं घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गाजीपुर-मऊ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन



शहर के तेलपुरवा निवासी इम्तियाज का पुत्र चुन्नू राईनी अपनी बाइक से मां हसीना बेगम (45) को लेकर जंगीपुर किसी काम से गया था। वहां से घर लौट रहा था। इसी दौरान अंधऊ के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। इसमें बाइक सहित दोनों गिर पड़े। ट्रक हसीना बेगम को रौंदता हुआ आगे निकल गया।
विज्ञापन


मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी होते  ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर गाजीपुर-मऊ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को कब्जे में ले लिया। करीब एक घंटे तक चले जाम की वजह से मार्ग वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दूसरी ओर से घटना की खबर मिलते ही मृतका के घर कोहराम मच गया। लोग चीख-पुकार करने लगे। पास-पड़ोस के लोग उन्हें सांत्वना देने में जुटे रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed