फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Groom's cousin murdered by firing in procession

गाजीपुर: बारात में फायरिंग कर दूल्हे के चचेेरे भाई की हत्या,  डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद 

Wed, 09 Dec 2020 01:08 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 09 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Groom's cousin murdered by firing in procession
परिजनों को ढांढस बंधाते गाजीपुर एसपी - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले की कासिमाबाद कोतवाली अंतर्गत रसूलपुर गांव में मंगलवार की रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में दूल्हे के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग के बाद बारातियों और वधू पक्ष में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। गोली मारने के आरोपी गोलू यादव और उसके साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


कासिमाबाद थाना अंतर्गत धरवारकला गांव निवासी रोशन यादव (20) के चचेरे भाई राजेंद्र यादव की बरात रसूलपुर गांव में गई थी। बारात में डीजे में गाना बजाने को लेकर बारातियों और वधू पक्ष में कहासुनी हुई। मामले ने तूल पकड़ा तो मारपीट के बीच ही रोशन यादव के सिर में गोली मार दी गई। जिला अस्पताल ले जाए जाने पर रोशन यादव को मृत घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही बरात भी वापस लौट गई। 

विज्ञापन

एसपी गाजीपुर डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि गोली मारने के आरोपी गोलू यादव और उसके एक साथी की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed