{"_id":"9549f3d6a9b539d8aa5272299a750597","slug":"fire-shopkeeper-carried-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजाई खींचकर मारी दूकानदार को गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजाई खींचकर मारी दूकानदार को गोली
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के चोचकपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने सो रहे एक दूकानदार की रजाई खींचकर उसे गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया है।
इस मामले में घायल के पिता ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।चोचकपुर मोड़ स्थित ठाकुर जी राम-लक्ष्मण जानकी इंटर कालेज के बगल में स्थित मोतीचंद चौरसिया घर में ही मिठाई और चाय की दूकान चलाता है।
शुक्रवार की देर शाम दूकान बंद करने के बाद खाना खाकर वह दूकान के पास ही झोपड़ी में सो गया। रात करीब 12 बजे दो युवक वहां पहुंचे और मोतीचंद की रजाई खींच ली। दूकानदार जब तक कुछ समझ पाता, तब तक एक युवक ने उस पर गोली चला दिया। गोली उसके कंधे पर लगी।
विज्ञापन
गोली लगने के बावजूद जान बचाने के लिए वह चिल्लाते हुए भागने लगा। उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर बाहर आए, तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए थे। सूचना पर पास-पड़ोस के लोग भी अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।
घायल मोतीचंद को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। इस मामले में घायल के पिता राजकुमार चौरसिया ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया कि घायल ने बताया िक हमलावर बाइक से थे। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।