{"_id":"56ec48a14f1c1b50248b53ac","slug":"built-haryana-english-wine-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
वाइन, ड्राइ डे
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली पुलिस ने सकरा क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर छापा मारकर 50 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उधर दुल्लहपुर थाना पुलिस और आबकारी निरीक्षक ने सुल्तानपुर गांव में एक व्यक्ति के घर छापा मारकर वहां रखी 422 बोतल हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की।
पुलिस अधीक्षक रामकिशोर के निर्देश पर होली के मद्देनजर अवैध शराब को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कोतवाली प्रभारी केके मिश्र ने पुलिस कर्मियों के साथ आज कई ईंट भट्ठों पर छापा मारा। इस दौरान सकरा स्थित भट्ठे पर बनाई जा रही 50 लीटर कच्ची शराब एवं उपकरण बरामद किया। इस संबंध में एक को पकड़ा है।
दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार थानाध्यक्ष रितेन्द्र सिंह को सूचना मिली कि सुल्तानपुर गांव में एक व्यक्ति के घर बड़ी मात्रा में होली में बेचने के लिए बाहर की शराब मंगाई गई है। सूचना पाकर श्री सिंह और आबकारी निरीक्षक राजेश सिंह पुलिस कर्मियों संग वहां पहुंचे और मकान में छापा मारा। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक कमरे में छिपाकर रखी 422 बोतल हरियाणा निर्मित शराब बरामद की। पुलिस ने कन्हैया यादव को गिरफ्तार कर लिया। कई अन्य क्षेत्र में भी छापेमारी की गई।