फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Built Haryana English wine recovered

हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद

Fri, 18 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 18 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Built Haryana English wine recovered
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो
शहर कोतवाली पुलिस ने सकरा क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर छापा मारकर 50 लीटर  कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उधर  दुल्लहपुर थाना पुलिस और आबकारी निरीक्षक ने सुल्तानपुर गांव में एक  व्यक्ति के घर छापा मारकर वहां रखी 422 बोतल हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब  बरामद की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रामकिशोर के निर्देश पर होली के  मद्देनजर अवैध शराब को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कोतवाली  प्रभारी केके मिश्र ने पुलिस कर्मियों के साथ आज कई ईंट भट्ठों पर छापा  मारा। इस दौरान सकरा स्थित भट्ठे पर बनाई जा रही 50 लीटर कच्ची शराब एवं  उपकरण बरामद किया। इस संबंध में एक को पकड़ा है।
विज्ञापन


दुल्लहपुर संवाददाता के  अनुसार थानाध्यक्ष रितेन्द्र सिंह को सूचना मिली कि सुल्तानपुर गांव में एक  व्यक्ति के घर बड़ी मात्रा में होली में बेचने के लिए बाहर की शराब मंगाई  गई है। सूचना पाकर श्री सिंह और आबकारी निरीक्षक राजेश सिंह पुलिस कर्मियों  संग वहां पहुंचे और मकान में छापा मारा। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया।  पुलिस ने एक कमरे में छिपाकर रखी 422 बोतल हरियाणा निर्मित शराब बरामद की।  पुलिस ने कन्हैया यादव को गिरफ्तार कर लिया। कई अन्य क्षेत्र में भी  छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed