फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider killed by miscreants shot youth

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Sun, 29 Mar 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 29 Mar 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed by miscreants shot youth

कोतवाली क्षेत्र के मतसा गांव में शनिवार की देर रात दुर्गा मंदिर पर बैठे युवक लोकनाथ यादव पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। घटना की जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में घायल के भाई ने चार लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन



मतसा गांव निवासी लोकनाथ यादव (25) रोज की तरह शनिवार रात भी कुछ लोगों के साथ दुर्गा मंदिर पर बैठकर बिजली आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान करीब साढ़े 10 बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। बिना कुछ बोले ही लोकनाथ पर तमंचा से फायर झोंक दिया। उसे दो गोली लगी। गोली चलते ही वहां मौजूद अन्य लोग इधर-उधर भाग खड़े गए। लोकनाथ जान बचाकर वहां से भागा और घटनास्थल के पास ही स्थित भरत राय के मकान में घुस गया और कमरा का दरवाजा बंद कर लिया। बदमाश उसका पीछा करते हुए मकान के पास पहुंचे और बंद दरवाजे पर गोली चला दिया। गोली दरवाजे को चीरते हुए लोकनाथ को जा लगी, जिससे घायल लोकनाथ गिर गया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली की आवास सुन आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए।
विज्ञापन



जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घरवालों के साथ घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक डा. उमेशचंद्र श्रीवास्तव, एसपीआरए त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ राममोहन सहित चार थानों की पुलिस पहुंच गई। एसपी  ने घटना के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में कोतवाल एएन सिंह ने बताया कि इस मामले में घायल के भाई शेषनाथ यादव ने रजनीश यादव, विरेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव और राम प्रवेश के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। रजनीश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed