फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हादसे में चंदौली के एक युवक की मौत, दो घायल

हादसे में चंदौली के एक युवक की मौत, दो घायल

Sat, 09 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
हादसे में चंदौली के एक युवक की मौत, दो घायल
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के भटौली घुरन बाजार के समीप शनिवार की दोपहर इलाज के लिए चंदौली से जिला मुख्यालय आ रहे एक बाइक पर सवार तीन युवक अचानक पिकप से टकरा गए। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करंडा-गाजीपुर मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम की खबर मिलते ही एसडीएम सदर विनय कुमार तथा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर लगभग 45 मिनट बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

चंदौली जिले का आमादपुर गांव निवासी बबलू सिंह (40) पुत्र साहब सिंह अपने दो साथी कृष्ण मोहन सिंह (33) और धीरेंद्र प्रजापति (30) के साथ एक ही बाइक से जिला मुख्यालय अंतर्गत बंशीबाजार अपनी रिश्तेदारी में आ रहे थे। इस बीच भटौली घुरन बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकप से भिड़ गए। हादसे में बबलू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों साथी गंभीर रूप से चुटहिल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पिकप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर गए और करंडा-गाजीपुर मार्ग को जाम कर दिया। इसकी सूचना पाकर मौके पर एसडीएम सदर तथा प्रभारी शहर कोतवाल नसीम अख्तर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया और मृतक के घर वालों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed