फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नदी में मिला महिला का शव

नदी में मिला महिला का शव

Thu, 28 Mar 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
नदी में मिला महिला का शव
जंगीपुर। थाना क्षेत्र के शेखपुर के पास मंगई नदी में गुरुवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। शेखपुर गांव के कुछ लोगों ने गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे मंगई नदी में करीब 32 वर्षीया महिला का उतराया हुआ शव देखा। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। नदी के किनारे सूखने के लिए साड़ी भी फैलाई गई थी इससे लोग यह आशंका व्यक्त कर रहे थे शायद वह इसी महिला की है। हो सकता है कि वह नहाते समय डूब गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि छानबीन में यह पता चला है कि उक्त मृत महिला मंदबुद्धि थी और प्रतिदिन जंगीपुर बाजार में इधर-उधर घूमती थी। नहाते समय डूब कर उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed