{"_id":"5a5265a24f1c1b346f8b57d1","slug":"51515349410-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठा संचालक से 70हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट भट्ठा संचालक से 70हजार लूटे
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बरेसर थाना क्षेत्र के भवदास चट्टी के पास रविवार को दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने लोहे की राड से हमलाकर एक ईंट भट्ठा मालिक से 70 हजार रुपए नगदी लूट लिया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का इलाज निजी अस्पताल में कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के डाही गांव निवासी दिवाकर सिंह उर्फ गब्बर (35) सुबह करीब साढ़े 9 बजे बाइक से बरेसर थाना क्षेत्र के कुसुमपुर गांव स्थित अपने ईंट भट्ठे पर मजदूरों को मजदूरी देने जा रहे थे। वह भवदास चट्टी से कुछ दूर पहुुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। भट्ठा संचालक ने जब विरोध किया और एक बदमाश को पकड़ लिया। तब बाइक सवार एक बदमाश ने लोहे की राड से भट्ठा संचालक पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। इसी बीच बदमाश उनके 70 नगदी लूटकर भाग गए। इस संबंध में बरेसर थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि भट्ठा संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को चिह्नित करने करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।