{"_id":"5bb10a16867a557f6d0b07e1","slug":"41538329110-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेड़ से लटकता मिला छात्र का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ेड़ से लटकता मिला छात्र का शव
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। अंधारीपुर गांव के एक बगीचे में रविवार सुबह एक छात्र का शव कटहल के पेड़ पर लटकता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पुलि से मृतक की जेब से सुसाइड नोट, मोबाइल, दो पुड़िया विषाक्त पदार्थ के साथ ही मौके से मिली पानी की खाली बोतल भी कब्जे में ली। इस मामले में मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। अंधारीपुर गांव में लालजी यादव का बेटा चंचल उर्फ मुलायम (22) शनिवार देर शाम घर से भोजन करने के बाद यह कह कर निकला था कि वह थोड़ी देर में लौट जाएगा। जब काफी देर बाद भी वह नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने गांव में इधर-उधर तलाश करने के साथ ही नाते-रिश्तेदारियों में भी पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इससे परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हो गए। रातभर मुलायम के घर आने का इंतजार करते रहे। रविवार सुबह कुछ ग्रामीण गांव के समीप स्थित बागीचे की तरफ से गए तो कटहल के पेड़ पर एक युवक का शव लटकता देखा। कुछ ही देर में मौके पर मुलायम के परिवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। मुलायम के शव पर नजर पड़ते ही परिजन चीख-पुकार करने लगे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव के नीचे उतरवाया। तलाशी लेने पर मृतक की जेब से चार पन्ने का सुसाइड नोट, मोबाइल, दो पुड़िया विषाक्त पदार्थ के साथ ही मौके पर पानी की खाली बोतल मिली। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। क्षेत्राधिकारी जमानिया रामबहादुर सिंह ने बताया कि अंधारीपुर निवासी छात्र चंचल यादव उर्फ मुलायम की मौत प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या की लग रही है। जबकि चंल उर्फ मुलायम के पिता लालजी यादव ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन