{"_id":"5aad5bf74f1c1bb9758b5dca","slug":"41521310711-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में निवस्त्र मिली युवती की लाश, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में निवस्त्र मिली युवती की लाश, दुष्कर्म की आशंका
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरियाबाद (गाजीपुर)।
बघांव गांव के पास सामूहिक दुष्कर्म के बाद दलित युवती की हत्या कर दी गई। युवती का निर्वस्त्र शव शनिवार को खेत में मिला। उसके गर्दन और पेट पर धारदार हथियार के जख्म मिले हैं। सूचना पर एसपी सोमेन वर्मा और कई थानों की फोर्स पहुंच गई। ग्रामीणों ने डॉग स्क्वाड टीम बुलाने की मांग करते हुए पुलिस को शव कब्जे में लेने से रोक दिया और बहरियाबाद-चिरैयाकोट मार्ग पर रायपुर बाजार में सड़क जाम कर दी। एसपी के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
शनिवार की सुबह बघांव निवासी लल्लन यादव पंपिंग सेट पर पहुंचे। वहां गेहूं के खेत में युवती की निर्वस्त्र लाश दिखी। उन्होंने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। मौके पर भीड़ जुट गई। युवती के पेट और गर्दन पर धारदार हथियार से जख्म के निशान थे। स्थिति देखकर लग रहा था कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है। शव की शिनाख्त बघांव गांव की ही दलित युवती के रूप में की गई। ग्रामीणों ने यूपी 100 पर फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस तत्काल पहुंच गई। कुछ देर बाद एसपी, भुड़कुड़ा सीओ प्रदीप सिंह, जखनिया सीओ आलोक प्रसाद और कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि डॉग स्क्वायड बुलाकर जांच कराई जाए, लेकिन जिला मुख्यालय पर टीम न होने से पुलिस ने असमर्थता जताई। इससे नाराज ग्रामीणों ने साढ़े ग्यारह बजे बहरियाबाद-चिरैयाकोट मार्ग पर रायपुर बाजार में सड़क जाम कर दिया। इससे करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। बाद में एसपी के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। तब पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चलेगा। घटना के पर्दाफाश के लिए टीम बना दी गई है।
- सोमेन वर्मा, एसपी