{"_id":"5a2040944f1c1b60678be8f6","slug":"41512063124-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही पुलिस
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर रेलवे क्रासिंग के पास बसे बांसफोर बस्ती में रिश्तेदारी में आई महिला की मौत के मामले में रिश्तेदार गामा राम के तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। फिलहाल पुलिस महिला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है।
मऊ जनपद के हलधरपुर निवासी बुधिया देवी (55) करीमुुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर रेलवे क्रासिंग के पास स्थित बांसफोर बस्ती में अपने रिश्तेदार गामा राम के घर आई हुई थी। बुधवार की दोपहर महिला रिश्तेदार गामा की बहु रीता और पड़ोसी शकुंतला के साथ सिवान में लकड़ी लाने गई थी। वहां लकड़ी को लेकर कहासुनी हो गई थी। देर शाम गामा के पुत्र ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि उसके घर आई रिश्तेदार महिला की मारपीट में मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृत महिला के शव का गंभीरता पूर्वक निरीक्षण करने के बाद कब्जे में ले लिया और सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में रिश्तेदार गामा राम की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि मृत रिश्तेदार की मौनत हृदय गति रुकने से हुई है। फिलहाल पुलिस तहरीर लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंताजार कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।