फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बालू माफियाओं ने आरएसएस के पूर्व जिला प्रचार की पिटाई की

बालू माफियाओं ने आरएसएस के पूर्व जिला प्रचार की पिटाई की

Wed, 19 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
बालू माफियाओं ने आरएसएस के पूर्व जिला प्रचार की पिटाई की
करंडा। थाना क्षेत्र के सोकनी चट्टी पर मंगलवार की देर शाम सफारी सवार बालू माफिया ने अपने आधा दर्जन सहयोगियों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला प्रचार प्रमुख की जमकर कर पिटाई कर दी। नकदी, घड़ी सहित कई सामान भी छीन लिए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

इलाके के सोकनी गांव निवासी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व जिला प्रचार प्रमुख मनोज यादव (30) अपने चार साथियों के साथ अपने चारपहिया वाहन से किसी कार्य से वाराणसी गए थे। वापसी में चारों साथी अपने गांव कुचौरा और दीनापुर में उतर गए। इसके बाद मनोज अपने घर आ रहे थे। इसी बीच सोकनी चट्टी पर रात करीब आठ बजे सफारी सवार आधा दर्जन लोगों ने घेरकर मनोज के वाहन को रुकवा दिया। इसके बाद गेट खोलकर उसकी पिटाई करते हुए वाहन से बाहर खींच लिया और लात-घूसों से उसकी पिटाई करने लगे। इसके बाद वाहन से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मनोज यादव ने बताया कि लगभग 10 माह पहले उसने गंगा किनारे धरम्मरपुर घाट से अवैध बालू खनन करा रहे लोगों की प्रशासन से शिकायत करने के साथ ही समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित कराकर खनन पर रोक लगवा दिया था। इस दौरान खनन करने वालों के दो वाहनों भी सीज हो गए थे । इस घटना से बौखलाया खनन बार-बार सबक सिखाने की धमकी दे रहा था। घायल मनोज ने इस मामले में भीम यादव और प्रतीक यादव सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर भीम यादव और प्रतीक यादव सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और डकैती का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed